30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 सितंबर को बेमेतरा के स्कूल ग्राउंड मैदान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जिले वासियों को 183.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
मिली जानकारी के अनुसार 30 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा, जिसमें 22 कार्य भूमिपूजन के 153.55 करोड़ तथा 08 कार्य लोकार्पण के 29.80 करोड़ शामिल हैं।