नक्सलियों के ठिकाने से AK-47 समेत रायफल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस जब्त

बीजापुर सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सलियों के एक ठिकाने से AK-47 समेत तीन रायफल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर जवानों ने इलाके में अभियान चलाया और तलाशी के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया।

सर्च अभियान के दौरान जवानों को AK-47 राइफल, अन्य हथियार और जिंदा कारतूस मिले। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment