अधिवक्ता संघ कुरूद ने अपने मृतक साथी के परिजनों को सौंपा चेक

कुरूद …. अधिवक्ता संघ कुरूद के सदस्य  दिनेश यादव जो कि भखारा तहसील में अधिवक्ता सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे, उनकी मृत्यु आकस्मिक कारणों से हो गई थी, जिसके पश्चात स्टेट बार काउंसिल छत्तीसगढ़ से अधिवक्ता सदस्यों की मृत्यु पश्चात प्राप्त होने वाले अनुदान राहत राशि के रूप में एक लाख पचास हजार और अतिरिक्त 10 हजार की राशि कुल एक लाख साठ हजार रुपया का चेक राशि स्टेट बार कॉन्सिल तथा संघ के पदाधिकारियों के द्वारा मृतक अधिवक्ता साथी की धर्म पत्नी को सौंपा गया। इस अवसर पैट स्टेट बार काउंसिल के सदस्य शत्रुहन साहू, संघ के अध्यक्ष रमेश पांडेय, संरक्षक एल पी गोस्वामी, वरिष्ठ सदस्य बी डी साहू, गुणवंत सोलंकी, जय प्रकाश साहू, सूरज प्रकाश लांबा, मनहरण भारतद्वाज, मोहेदरा चंद्राकर, यजुवेंद्र साहू, श्याम शंकर चंद्राकर, खिलेंद्र प्रताप साहू, ममता सोनकर, देवचरण साहू, नीतू तोड़ेकर, महेंद्र साहू, वर्षा साहू, राजेश साहू, तेजस्मी मार्कण्डेय, गुलेशवरी साहू, एजेश जाधव, थानेश्वर साहू, अधिवक्ता लिपिक प्रदीप साहू, सुभाष सिंहा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे l

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment