BJP ने किया संगठन में फेरबदल, छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी होंगी प्रदेश प्रभारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी सूची में छत्तीसगढ़ समेत आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों को भी नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में यह बदलाव इसलिए खास है क्योंकि अब तक प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी खुद नितिन नबीन संभाल रहे थे। नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब यह जिम्मेदारी स्मृति ईरानी को दी गई है। स्मृति ईरानी इसके अलावा हरियाणा की भी प्रभारी होंगी।

Oplus_131072
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment