धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को रुद्री पुलिस ने किया गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा अधिकारी बताते हुए प्रार्थी के घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किए तथा गोली मारने की धमकी देकर घर में रखे लैपटॉप, वनप्लस पैड एवं 08 नग मोबाइल फोन को अपने साथ ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रुद्री में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी हितेश सिंह, पिता गणेश बहादुर सिंह, निवासी ग्राम सलका बड़कापारा, थाना एवं जिला बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.)
को रुद्री पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
दोनों आरोपियों रामचंद देवांगन, पिता पंचूराम देवांगन, उम्र 40 वर्ष, निवासी जल विहार कॉलोनी, गली नंबर 02, रुद्री, नागेंद्र पटेल, पिता जितन पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी पटना, जिला कोरिया को पूर्व में ही 29/11/2025 को गिरफ्तार किया गया था।









