विधायक हीरासिंह मरकाम का मोबाइल हैक, व्हाट्सऐप से मांगे गए रुपये

कोरबा। शातिर ठगों ने कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम को निशाना बनाते हुए उनका मोबाइल हैक कर लिया। फिलहाल मोबाइल हैक होने के मामले की सूचना पर पुलिस साइबर अपराध से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

विधायक के मुताबिक, मंगलवार को उनके पास पार्सल से संबंधित एक फोन कॉल आया था। बातचीत के बाद उनका मोबाइल नंबर हैक हो गया। इसके बाद उनके व्हाट्सऐप नंबर से ही परिचितों और अन्य लोगों को 76 हजार रुपये भेजने के मैसेज किए जाने लगे। मोबाइल हैक होने की जानकारी विधायक ने पाली थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक मरकाम ने अपने शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया है। उन्होंने साफ कहा है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाला कोई मैसेज आए तो किसी भी तरह के झांसे में न आएं और बिना पुष्टि के कोई रकम ट्रांसफर न करें।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment