रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सरगुजा प्रवास के दौरान प्रतापपुर-अंबिकापुर खड़गवां मार्ग पर महान नदी पुल का औचक निरीक्षण किया। पुल पर सड़क की स्थिति पर उनका गुस्सा अधिकारी पर फूट पड़ा. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि क्या अब मुझे एक-एक ब्रिज, सड़क को देखना पड़ेगा. इसके साथ उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए.
न आपको सेंक्शन में दिक्कत है, और न कहीं दिक्कत है. इतना बड़ा ब्रिज है, और उसकी ये दुर्दशा, मेनरोड के ब्रिज की ये हालत बनाकर रखे हो. इससे एक्सीडेंट होगा की नहीं, प्रतीक्षा कर रहे हो एक्सीडेंट का. मुझे आकर देखना पड़ेगा एक-एक ब्रिज, एक-एक सड़क. आज का तो हुआ नहीं है. बार-बार बोलने के बाद समझ नहीं आता है. उन्होंने साफ लहजों में कहा कि अधिकारियों को मैदान में उतरकर काम करना होगा. सरगुजा के एसी कमरे वाले अधिकारी चेत जाएं.










