धमतरी। मारुति शो रूम, सम्बलपुर के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पपोलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने मारुति शो रूम, सम्बलपुर के पास सड़क पर घूम रहे भोथली निवासी तामेश्वर यादव को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची , वहीं जानकारी मिलने पर वरदान परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मृतक को जिला अस्पताल पहुँचाया।










