दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे मुख्यमंत्री
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और हेलीकॉप्टर के माध्यम से बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड पहुंचेंगे। यहां वे दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 1:05 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे हेलीकॉप्टर से बालोद जिले के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 1:30 बजे बालोद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:30 बजे बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम मचांद (भाठा) स्थित हेलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से ग्राम भेण्ड्रा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:40 बजे से 3:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री साय दोपहर 3:30 बजे ग्राम भेण्ड्रा से रवाना होंगे और 3:40 बजे ग्राम मचांद (भाठा) के हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:05 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 4:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।








