रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP), उप सेनानी और अन्य समकक्ष पदों पर कार्यरत कुल 33 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। प्रदेश के कई जिलों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, धमतरी, बेमेतरा, सरगुजा, बालोद, बलरामपुर, नारायणपुर और अन्य जिलों में अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, रिया मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला बिलासपुर बनाया गया है। बंतलूराम भगत को उप सेनानी, 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर, रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), जिला कोरबा और नितीश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा में पदस्थ किया गया है।
अभिषेक माहेश्वरी को उप सेनानी, 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट बालोद बनाया गया है। गीता वाधवानी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव की जिम्मेदारी दी गई है। देवेन्द्र कुमार सिंह को उप पुलिस अधीक्षक (परिवहन), जिला सरगुजा, लितेश सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय और विकास पाटले को उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), जिला बालोद बनाया गया है।









