चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शनिवार को 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से एक बार फिर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पंजाब विधानसभा में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को कोटकपुरा सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा लुधियाना पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। जो कि फिलहाल जेल में हैं।
जारी लिस्ट के अनुसार, बटाला विधानसभा सीट से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और खेमकरण सीट से सरवन सिंह धुन को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह, नकोदर सीट से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूया से करमबीर सिंह घुम्मन, उर्मर से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिंपा, चब्बेवाल से ईशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय किशन सिंह रौड़ी और बलाचौर सीट से संतोष कटारिया को चुनाव मैदान में उतारा गया है।








