44 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

धमतरी। मेचका में 44 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से 44 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 80 हजार रुपये है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

थाना मेचका पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग की हुंडई आई-20 कार क्रमांक GJ-03-PD-5152 में अवैध गांजा भरकर भवानीपटनम (ओडिशा) से धमतरी मार्ग की ओर लाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही थाना मेचका पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।
वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ एवं विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 44 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 80 हजार रुपये है। आरोपियों द्वारा गांजा परिवहन अथवा विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उक्त गांजा ओडिशा से गुजरात ले जाकर बिक्री करने की योजना बना रहे थे।
जप्त संपत्ति 
44 किलोग्राम गांजा,  हुंडई आई-20 कार, 3 स्मार्ट मोबाइल,  नगदी  7,500 रूपये,  कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 15,02,500/- लाख रूपये है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना मेचका में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
▪️ समीर खमीसा सिंधी पिता खमीसा सिंधी (उम्र 32 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टेंड ,बावडी रोड,रवि पार्क मोरवी, थाना ए डीवीजन (मोरवी)जिला मोरबी, गुजरात
▪️ मोहम्मद रफीक पिता असरफ लोधी (उम्र 25 वर्ष), निवासी कालावाड,वोरावार, थाना कालावाड,जिला जामनगर, (गुजरात) ।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail