कुरुद। कुरुद सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में शनिवार रात को ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स को नगर पालिका पार्षद और उसके परिजनों से बदतमीजी करना भारी पड़ गया। इसकी शिकायत बीएमओ को मिलने पर उन्होंने संबंधित स्टाफ नर्स को तलब कर जमकर क्लास ली।
दरअसल पार्षद अपने परिवार के एक सदस्य की तबीयत बिगड़ने पर आपातकालीन उपचार के लिए सिविल अस्पताल कुरुद लेकर आए थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स ने पार्षद और उसके परिजनों के साथ गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसके चलते कुरुद सिविल अस्पताल में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पीड़ित पार्षद ने मामले की शिकायत बीएमओ से की। शिकायत मिलते ही बीएमओ ने मामले को संजीदगी से लिया। उन्होंने संबंधित स्टाफ नर्स को तलब कर जमकर क्लास ली। उन्होंने नर्स को हिदायत दी कि वे मरीजों और उसके परिजनों के साथ अपने व्यवहार को शालीन और मर्यादित रखें।
बीएमओ की सख्त चेतावनी : कुरुद सिविल अस्पताल में आने वाला हर मरीज और उसका परिजन सम्मान का हक़दार है। नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों और आम जनता से दुर्व्यवहार किसी भी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अगर भविष्य में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहे।








