रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खरोरा थाना क्षेत्र में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर हुआ है। इस हादसे में शिवम साहू की मौत हो गई है। वहीं ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।









