धमतरी। जालमपुर स्थित राठी गोदाम के पास जुआ खेलते 6 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जुआरियों से 55,650 नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जालमपुर स्थित राठी गोदाम के सामने कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे सकील अहमद, गोपाल साहू, दीपक कोसरिया , अजमद हुसैन, सुनील मेश्राम, दुर्गेश्वर सोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 55,650 रूपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 211/26, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।









