गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत, रेस्क्यू जारी

गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में आज रायपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत हो गई।  सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है।

बताया जा रहा है कि युवक रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। गजपल्ला वॉटरफॉल में नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। युवक के साथियों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। युवक के शव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment