देश में दो चरणों में होगी जातिगत जनगणना, पढ़िए कब से होगी शुरू

नईदिल्ली। देश में 17 साल बाद फिर राष्ट्रीय जनगणना होगी। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कहा कि जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। जातिगत जनगणना के साथ ही देश की जनसंख्या की गिनती भी की जाएगी। इसका पहला चरण एक अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। वहीं दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से शुरू होगा। पहले चरण में जातिगत जनगणना चार राज्यों में होगी। इन राज्यों मेंउत्तराखंड, हिमाचल, लद्दाख और जम्मू कश्मीर शामिल हैं।

बता दें कि आजादी के बाद भारत में पहली बार जातियों की जनगणना की जाएगी। जातियों की गणना जनगणना के साथ ही होगी। पिछले महीने मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना को मंजूरी दी थी। साल 1931 के बाद अब तक भारत में कोई जातिवार जनगणना नहीं हुई है। वहीं देश में हर 10 साल पर जनगणना कराई जाती है। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। नियम के मुताबिक, जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड की वजह से ऐसा नहीं हो सका था।

Leave a Comment

Notifications