EOW ने की रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित आर्थिक अनियमितताओं के मामलों की जांच कर रही आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से मंगलवार को सुबह से लगातार पूछताछ की जा रही है।

ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार, वैभव अग्रवाल सुबह से ही ईओडब्ल्यू कार्यालय में मौजूद हैं, जहां अधिकारियों की टीम उनसे विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। पूछताछ कई घंटों से जारी है और एजेंसी उनके जवाबों के आधार पर दस्तावेजों एवं वित्तीय लेनदेन का मिलान भी कर रही है।

कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का नाम पहले से ही कई कथित आर्थिक अनियमितताओं और घोटालों से जुड़े मामलों में सामने आता रहा है। ईओडब्ल्यू लंबे समय से उनसे जुड़े वित्तीय लेनदेन और विभिन्न कंपनियों के माध्यम से हुए कथित निवेश और संपत्तियों की जांच कर रही है। एजेंसी इससे पहले भी इस मामले में कई स्थानों पर कार्रवाई कर चुकी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment