धमतरी@ विश्वनाथ गुप्ता। धमतरी के दुगली थाना क्षेत्र के जंगलों में अब जुआरियों का जमावड़ा शुरू हो गया है ,, आस पास के ग्रामीण बताते है ,,की कई दिनों से शहरी लडको का जंगल में आना जाना बड़ गया है
बड़ी गाड़ियों से लोग आते है और जंगल में दारू मुर्गा चलता है ,,और जुआं खेलते भी पाए जा रहे है पूछने पर पार्टी करने आए है कहकर टाल देते है लेकिन अब गांव वाले शिकायत की तयारी कर रहे है ,,क्योंकि बाहरी लोगो के कारण गांव बदनाम होता है और बड़ी दुर्घटना की भी संभावना रहती है।
ऐसी भी जानकारी मिली है की पूर्व के भी कुछ नामचीन जुआरी माफिया जों गाडियो में भर भर कर दूसरे शहर,,गांव के लोगो को जंगल घुमा घुमा कर जुआं खेलवाते है और मोटी रकम वसूलते है ,, केरे गांव , दुगली,मगरलोड,नगरी, भखारा, बड़ीकरेली, नारी, बिरेझर ,, और आसपास के गांव के जंगलों सहित सूखे खेत को अपना अड्डा बनाते है ,,पुलिस कार्यवाई से बचने घूम कर जुआं का संचालन किया जाता है ,,
अभी बारिश में इनका सबसे सटीक अड्डा ग्रामीण क्षेत्रों के शमशान होते है जो काफी बड़े बनाए जाते हैं और पुलिस को जल्दी शक भी नहीं होता ,,
पुलिस कार्यवाई का इन पर असर इसलिए नही हो रहा की कानून व्यवस्था को ये जुआरी अच्छी तरह से समझ गए हैं,, हद से हद,,जुआं एक्ट के अलावा प्रतिबंधात्मक 151 जो समय समय पर बस काम करती है या जायदा से जायदा पट्टा,और अन्य खर्चे मिलाकर 10 हजार लगाना है जो इन रोज के जुआरियों के लिए बहुत कम मायने रखता है।










