8 IAS और 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 और राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे/PCS) के 19 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रिमिजियुस एक्का को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी के CEO पद से उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में पदस्थ किया गया है। प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर से जिला पंचायत कोरबा का CEO बनाया गया है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment