कुरूद। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद भी विकासखंड कुरूद के ग्राम नारी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पर्याप्त पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म नहीं मिल पाई हैं। इससे शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। कई छात्र-छात्राएं अब भी किताबों और यूनिफॉर्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।
इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी, से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि “पूरा डाटा देना अभी संभव नहीं है, क्योंकि मैं कार्यालय से बाहर हूं। राज्य शासन से जितनी मात्रा में पुस्तकें और यूनिफॉर्म प्राप्त हो रही हैं, उन्हें लगातार स्कूलों तक पहुंचाया जा रहा है।”
उल्लेखनीय हाई कि पिछले शैक्षणिक सत्र में ग्राम नारी के एक शिक्षक ने सोशल मीडिया पर विद्यालय में पर्याप्त किताबें और यूनिफॉर्म उपलब्ध नहीं होने की जानकारी साझा की थी, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई थी।









