प्रेम-प्रसंग बना हत्या का कारण, पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले में प्रेम-प्रसंग हत्या का कारण बन गया।  पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दरअसल पत्नी के प्रेमी को सोते देख पति ने तैश में किया प्राणघातक हमला कर किया।  उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है। आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा।

जानकारी के अनुसार ग्राम बाजार कुर्रीडीह के  स्कूलपारा निवासी पूर्णिमा सोरी  का लगभग एक वर्ष से शंकर सूर्यवंशी, निवासी नगरी तहसील दलौदा, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शंकर सूर्यवंशी समय-समय पर पूर्णिमा सोरी से मिलने उसके गांव आता-जाता था। लगभग 15 दिन पूर्व पूर्णिमा सोरी अपनी दो बच्चियों के साथ शंकर सूर्यवंशी के घर गई थी तथा चार-पांच दिन वहां रहने के बाद वापस अपने घर लौट आई थी।

8 जुलाई की शाम लगभग 07:00 बजे शंकर सूर्यवंशी पुनः पूर्णिमा सोरी के घर मिलने आया। रात्रि में भोजन करने के पश्चात पूर्णिमा सोरी, उसका पति योगेंद्र सोरी, दोनों बच्चे तथा शंकर सूर्यवंशी एक ही हॉल में सो गए।
रात्रि लगभग 03:00 बजे पति योगेंद्र सोरी ने पत्नी के प्रेमी शंकर सूर्यवंशी पर कुल्हाड़ी से गले पर प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंकर सूर्यवंशी को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना केरेगांव पुलिस  ने घटनास्थल का निरीक्षण कर किया और  हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपी योगेंद्र सोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए
थाना केरेगांव में हत्या के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment