कुरुद सिविल अस्पताल को किया जाएगा 100 बिस्तर में अपग्रेशन, नर्सिंग कॉलेज की स्थापना, पढ़िए

कुरुद। छत्तीसगढ़ के वित मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर दिया है। इस बजट में कुरुद विधानसभा को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं खेल के क्षेत्र में विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से अनेकों सौगातें मिली है। जिसमें कुरुद सिविल अस्पताल को 100 बिस्तर में अपग्रेशन और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना प्रमुख है।

कुरुद विधानसभा क्षेत्र के लिए बजट में कई छोटी- बड़ी घोषणाएं की गई है। बजट में ही शहरी विकास के लिए, ग्रामीण विकास के लिए भी अलग से फंड स्वीकृत किया गया है। जिसके तहत कुरुद विधानसभा अंतर्गत आने वाले शहर और गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे। जिसमें कुरुद के लिए 100 बिस्तरों का अस्पताल, नर्सिग कॉलेज के साथ खिलाड़ियों के लिए इंडोर हॉल शामिल है।

इन कामों की मिली स्वीकृति : भखारा-भठेली में लाइवलीहुड कॉलेज के लिए भवन निर्माण करने 1 करोड़ का व्यय संभावित है। साथ ही 4 करोड़ का प्रावधान नवीन मद, आईटीआई संस्थान कोर्रा में भवन निर्माण, शासकीय महाविद्यालय कुरूद में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण, बड़ी करेली में नवीन विश्राम गृह, मेघा, सिंगपुर, दुगली मार्ग के पुल-पुलिया सहित चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, कुरूद, चर्रा, छाती, उड़ेना, झिरिया, कंडेल, भोथली, संबलपुर 20 कि.मी. में चौड़ीकरण के लिए करीब 17.30 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।

इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण : चरमुड़िया, गोबरा, सिवनी-सिर्री जंक्शन 10 किमी चौड़ीकरण- मजबूती करण के लिए 22.30 करोड़ का प्रावधान है। रीवागहन-कुर्रा मार्ग के लिए 2 करोड़, भखारा से सिलघट मार्ग के लिए 6 करोड़, दर्रा-खुसरेंगा नयापारा मार्ग 9.30 करोड़, दरबा कोटगांव-ढेठा मार्ग के लिए 9 करोड़, जोरातराई (सि) से इर्रा पहुंच मार्ग 3 करोड़, मेघा से खैरझिटी मार्ग 4 चौड़ीकरण 4 करोड़ और कुर्रा से चरोटा मार्ग के लिए 6 करोड़ का बजट में शामिल है। इसके अलावा प्रमुख पुल-पुलिया के चौड़ीकरण व मजबूती करण के लिए 17.30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Leave a Comment

Notifications