
महासमुंद @ मनीष सरवैया। राष्ट्रीय रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन देहरादून उत्तराखंड में 8 से 13 जुलाई तक आयोजित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका टीम शामिल होगी। महासमुंद जिले से चांदनी यादव पिता सुरेश यादव का चयन छत्तीसगढ़ की टीम में हुआ है।
चांदनी यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा महासमुंद की कक्षा 10 वीं की खिलाड़ी है, जो रग्बी खेल का अभ्यास व्यायाम शिक्षक इंद्राणी भास्कर के नेतृत्व में विद्यालय परिसर एवं मिनी स्टेडियम बेलसोंडा में करती हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा में रग्बी खेल सामग्री प्रदाय किया गया है जिसके माध्यम से खेल संचालित किया जा रहा हैं तथा खेल कौशल का विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास कराया जा रहा हैं।
चांदनी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर में दिनांक 22 जून को आयोजित किया गया था जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर किया गया है। चांदनी के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, डॉ. अयाज़ अहमद खान, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य शोभा सिंह देव, व्यायाम शिक्षक बेलसोंडा इंद्राणी भास्कर, समस्त बेलसोंडा स्टॉफ हेमलता ठाकुर, राजकुमारी पटेल, जगदीश सिंहा, रुक्मणि साहू, हेमराज साहू, अश्वनी शर्मा व डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक ने शुभकामनाएं दीं।