कुरुद में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, पढ़िए कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा

कुरूद। राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त करने की घटनाक्रम को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरूद के तत्वाधान में 5 अप्रैल बुधवार को नगर पंचायत मंगल भवन में प्रेस वार्ता रखा गया। आज आम आदमी की आवाज उठाना भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चारबर के संसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते हैं तो उन्हें बोलने नही दिया जाता है उनका माइक बंद कर दिया जाता है। प्रदर्शन करते हुए संसद की कार्यवाही नही चलने देते। केंद्रीय मंत्री अपनी पद की गरिमा को तार तार करते हुए अनर्गल बयान बाजी करते है। कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की आवाज को नही दबा पाते तो एक पचषड्यंत्र रचा जाता है। इस देश के लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा है।

राहुल गांधी के ऊपर कार्यवाही को लेकर प्रेस वार्ता में कहा अडानी की सेल कंपनियों में बीस हजार करोड़ या बीस मिलियन डालर है का आरोप लगाया। वही उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है। यह पैसा कहां से आया किसका काला धन है। राहुल गांधी ने विदेशी ताकतों से लंदन में भारत की मदद करने के लिए कहा ये सफेद झूठ है। वहीं आगे कहा कि भाजपा झूठा हौवा खड़ा कर रही है। राहुल गांधी ने ओबीसी को सिर्फ इसीलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी से 1 सवाल किया था। भारत जोड़ो यात्रा में चार हजार किमी पैदल चल सकता है वो कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है। पत्रकार वार्ता का उद्देश और जनता में क्या संदेश देना चाहते हैं के जवाब में कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है वे चाहे तो आम लोगों के आवाज को मीडिया के माध्यम से जो बात जनता तक पहुंचती है उनके दिमाग में घर कर जाता है लोकतंत्र को बचाने के लिए पत्रकार की अहम भूमिका है।

राहुल गांधी कोर्ट में माफी मांगते तो मुद्दा खत्म हो जाती के जवाब में मोहन लालवानी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड जिला धमतरी ने कहा कि आप सभी ने पढ़ा होगा कि राहुल गांधी द्वारा कहा गया कि मैं सावरकर नहीं हूं। राहुल गांधी कोर्ट के फैसले के आड़ में क्या राजनीति कर रहे हैं के जवाब में कहा कि राहुल को अगर राजनीति करना होता तो 3500 किमी पदयात्रा में कही पर भी उन्होंने यह नहीं बोला कि कांग्रेस को वोट देना, बल्कि उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं। मोदी सरनेम वाले सभी चोर हैं ऐसा बोला था इसीलिए यह मुद्दा आया था क्या के जवाब में उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा है कि सारे मोदी चोर हैं। किसी समुदाय को निशाना नही बनाया है चाहे उनकी जाति कोई भी हो। धोखेबाजों और भगोड़ों को बचा रही है।

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म हो गई इसके आगे की रणनीति क्या होगी के जवाब में कहा कि प्रदेश के मुखिया और पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर चलेंगे। प्रेस वार्ता में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, राजकुमारी दीवान उपाध्यक्ष अजजा आयोग छत्तीसगढ, मोहन लालवानी प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड, तपन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, नीलम चंद्राकर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति कुरूद, भरत नाहर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी, शारदा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद, लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक, तारिणी चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, घनश्याम चंद्राकर, रामेश्वर साहू , मनोज अग्रवाल, बसंत साहू पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरूद, रोशन जांगड़े, चुम्मन दीवान, उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, रामचरण रत्लानी, तारेंद्र साहू, तुलसी साहू, पंकज जोशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

Notifications