धमतरी। थाना नगरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भैसा मुंडा के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। पुलिस ने मौके से नक्सली साहित्य, नक्सली समाग्री एवं अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नगरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम भैसा मुंडा के जंगल में मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर आज डीआरजी धमतरी और डीआरजी गरियाबंद की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान ग्राम भैसा मुंडा के जंगल में पुलिस और माओवादियों में मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस ने मौके से नक्सली साहित्य, नक्सली समाग्री एवं अन्य सामान बरामद किया है।