सिर्री मंडल ने मनाया भाजपा का 43 वाँ स्थापना दिवस

कुरुद। प्रदेश भाजपा एवं ज़िला भाजपा के निर्देशन में कुरूद विधानसभा के सभी मंडलों एवं सभी बुथों में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। सिर्री मंडल मुख्यालय आदिवासी भवन में जिला एवं मंडल के पदाधिकारीगण सम्मिलित होकर भाजपा के ध्वज रोहन मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर ने किया।
कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सिर्री मंडल के सभी कार्यकर्तागण एक दुसरे को स्थापना दिवस एवं हनुमान जन्मोत्सव का बधाई देकर पार्टी के विचारधारा को और भी ज़्यादा मज़बूत कर भाजपा को विश्व विजेता पार्टी बनाने के लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष गौकरण साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र साहु, मंडल महामंत्री जागेश्वर साहु, पूर्व मंडी अध्यक्ष झागेश्वर ध्रुव, जनपद सदस्यगण लोकेश साहु, तामेश्वरी साहु, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि साहु, मंडल प्रभारी पुजा साहु, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन साहु, वरिष्ठ भाजपा नेता नोमेश साहु, मन्नुलाल साहु, जागेश्वर सिन्हा, बुथ अध्यक्षगण डा. जनक कुंभकार, तेजराज साहु, वंदना ध्रुव, देशांत सिन्हा सहित बुथ एवं मंडल के सभी महिला एवं पुरूष पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

Leave a Comment

Notifications