
कुरुद @ मुकेश कश्यप। प्रदेश भाजपा एवं ज़िला भाजपा के निर्देशन में कुरूद विधानसभा के सभी मंडलों एवं सभी बुथों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया, सिर्री मंडल के ग्राम कोडेबोड समरसता भवन में जिला एवं मंडल के पदाधिकारीगण सम्मिलित होकर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष गौकरण साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहु, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंशाराम, ज़िला महामंत्री पुरण धृतलहरे, मंडल सहसंयोजक चन्द्रशेखर गिरी, शक्ति केन्द्र प्रभारी जीवन साहु, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवकी रात्रे, आशा रात्रे, पूर्व सरपंच सेवकराम साहु, भाजपा नेता रमेश भतपहरी, ग्राम के वर्तमान सरपंच एवं उपसरपंच सहित मंडल के गणमान्य कार्यकर्ताओं के आतिथ्य मे किया गया।
इस अवसर पर कोडेबोड भाजपा के समस्त वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधिगण, महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण, बुथ एवं मंडल के पदाधिकारीगण, अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।