
धमतरी…. जिले में एक जून से अब तक 372.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक सर्वाधिक औसत वर्षा 489.8 मि.मी. धमतरी तहसील और सबसे कम 232 मि.मी. औसत वर्षा मगरलोड तहसील में दर्ज की गई है। इसी तरह कुकरेल तहसील में 476 मि.मी., नगरी तहसील में 399.3 मि.मी., कुरूद तहसील में 353.6 मि.मी., भखारा तहसील में 353.3 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 323.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।
जिले में आज की औसत वर्षा 11.1 मि.मी. दर्ज की गई है। इसमें धमतरी तहसील में 18 मि.मी., कुरूद तहसील में 4.3 मि.मी., मगरलोड में 5.7 मि.मी., नगरी में 10.9 मि.मी., भखारा में 2.1 मि.मी., कुकरेल तहसील में 7 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 29.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।