छत्तीसगढ़ी लोक पारंपरिक प्रस्तुति ने मोहा मन

Oplus_0
कुरूद…. सोमवार को पुरानी कृषि मंडी में बोल बम सेवा समिति कुरूद के रजत जयंती वर्ष के दूसरे दिन दुष्यंत हरमुख कृत रंगझरोखा अंतर्गत लोकगायिका रिंकी देवांगन एवं उनकी टीम की मनभावन प्रस्तुति ने सबका दिल जीता। इस दौरान हज़ारों श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम अंतर्गत सावन महोत्सव रजत जयंती वर्ष आयोजन में लगातार 25 बरसों से समिति के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 165 सदस्यों और पदाधिकारियों, सहयोगियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
          कार्यक्रम के आज के अतिथियों में मुख्य अतिथि  ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद थे। विशिष्ट अतिथि गणों में गितेश्वरी साहु जनपद अध्यक्ष कुरूद, बीरेन्द्र साहु जनपद अध्यक्ष मगरलोड, रजत चन्द्राकर वार्ड पार्षद, पूर्णिमा साहु पूर्व जनपद अध्यक्ष, लोकेश्वर सिन्हा मानस संघ पदाधिकारी, आशीष शर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, हितेन्द्र केला राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष, भोजराज चन्द्राकर भाजपा नगर संयोजक, मालकराम साहु संरक्षक हनुमान सेवा समिति, महावीर गुप्ता धर्मप्रेमी, सुभाष अग्रवाल संरक्षक बोल बम सेवा समिति, भानु चन्द्राकर अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति थे।
         सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा पूजन वंदन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत हुआ। आशीर्वचन स्वागत भाषण भानु चन्द्राकर ने किया। वहीं उद्बोधन में ज्योति चन्द्राकर और आशीष शर्मा ने सभी को सावन महोत्सव की बधाई देते आयोजन समिति के योगदान का वर्णन किया।
   इसके उपरांत दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा अंतर्गत लोकगायिका रिंकी देवांगन की मनभावन प्रस्तुति हुई।जिसमे पारंपरिक लोकगीतों के साथ साथ गौरी गौरा, सुआ सहित एक से बढ़कर एक मनभावन प्रस्तुति ने अंतिम तक कार्यक्रम का समां बांधा।
      कार्यक्रम का आभार कमल शर्मा और संचालन प्रभात बैस ने किया।इस दौरान बड़ी संख्या में नगर और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Notifications