कुरुद ब्लाक कांग्रेस ने समस्त जोन मंडल, सेक्टर का किया पुनर्गठन

Oplus_0
कुरुद…. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में  छ.ग कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में संगठन में नया ऊर्जा व मजबूती के लिए जोन मंडल व सेक्टर का पुर्नगठन किया जा रहा है.
कुरुद ब्लाक कांग्रेस ने जिला प्रभारी राजेन्द्र तिवारी व जिला अध्यक्ष शरद लौहाना के मार्गदर्शन पर कुरुद ब्लाक प्रभारी युगल पांडे व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के आह्वान पर ब्लाक के समस्त जोन मंडल व सेक्टर के लिए क्षैत्र के नेताओं के उपस्थिति में कुरुद,मौरीकला, चर्रा,दरबा,सिर्री,बगौद, मंदरौद, गुदगुदा,कोडेबोड, ग्रामो में जोन के वरिष्ठ गण व कार्यकर्ताओ ने सर्वसम्मति से सभी जोन मंडल व सेक्टर अध्यक्षों का चयन किया।
अलग ग्रामो के बैठक में प्रमुख तौर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव श्रीमती तारिणी  चन्द्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकार, जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, ब्लाक प्रभारी युगल पांडे,ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश्रर साहू,नपा उपाध्यक्ष देवव्रत साहू ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए, राज्य सरकार के नाकामियों पर प्रकाश डाला।
 संगठन प्रशासनिक महामंत्री चन्द्र प्रकाश देवांगन व मिडिया प्रभारी तुकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया पुनर्गठन के तहत कुरुद जोन मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कुरुद के तीन सेक्टरो के अध्यक्ष अशोक साहू, पप्पू राजपूत,व संतोष प्रजापति को बनाया गया,बगौद जोन मंडल अध्यक्ष हेमचंद साहू,मरौद सेक्टर अध्यक्ष खेलन सिंग साहू,भुसरेंगा सेक्टर अध्यक्ष ग्वाल दीवान को बनाया गया। नारी ज़ोन मंडल अध्यक्ष रामनारायण यादव, मौरीकला सेक्टर अध्यक्ष सुखराम सोनकर,धुमा सेक्टर अध्यक्ष कुलेन्द कुमार को बनाया गया।
सिवनी कला जोन मंडल अध्यक्ष घनश्याम साहू,दहदहा सेक्टर अध्यक्ष परदेशी राम साहू, गुदगुदा सेक्टर अध्यक्ष गोवर्धन देवांगन को बनाया गया। मंदरौद जोन मंडल अध्यक्ष भीखम यादव,सिंधौरीकला सेक्टर अध्यक्ष कुलदीप कश्यप व परखंदा सेक्टर अध्यक्ष रुपेश चन्द्राकर को बनाया गया। चर्रा जोन मंडल अध्यक्ष भानूप्रताप बैस,डांडेसरा सेक्टर अध्यक्ष रविन्द्र साहू,कातलबोड सेक्टर अध्यक्ष टिकेश्वर साहू को बनाया गया।
कोडेबोड जोन मंडल अध्यक्ष भागवत बंजारे,गातापार सेक्टर अध्यक्ष केदार कुंजाम,कल्ले सेक्टर रत्ति लाल कोठारे,दरबा जोन मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, गणेशपुर सेक्टर अध्यक्ष सोम प्रकाश साहू,कोडापार सेक्टर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहू को बनाया गया। सिर्री ज़ोन मंडल अध्यक्ष रौशन चन्द्राकार, अछौटी सेक्टर अध्यक्ष रुद्र नाथ साहू व चिवरी सेक्टर अध्यक्ष खिलेश साहू को बनाया गया।

Leave a Comment

Notifications