
कुरुद। (Kurud ) सोमवार को कांग्रेस भवन कुरुद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई। इसी तरह नन्हे-मुन्हे बच्चों को कॉपी कलम बांटते हुए व उन्हें मिठाई खिलाकर बाल दिवस मनाया गया।
सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने नेहरू जी की तस्वीर पर तिलक लगाकर व पूजन वन्दन कर उन्हें शत-शत नमन किया। तदुपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान ,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ,सभापति मनीष साहू,किसान कांग्रेस महामंत्री थानेश्वर तारक,जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक,मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी बच्चो में काफी प्रिय थे, इसी कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप मे मनाया जाता है। नेहरू जी ने अपने दौर में कुशल नेतृत्व से देश में विकास की पटकथा लिखी। वे नम्र ,सरल व मिलनसार व्यक्तित्त्व के धनी थे।हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलें व कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएं। तदुपरांत विगत दिनों किसान कांग्रेस के नए महामंत्री नियुक्त हुए थानेश्वर तारक व नए सचिव के रूप में नियुक्त हुई ईश्वरी तारक का फूलमाला के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर ने किया।
इस अवसर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान ,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद चन्द्राकर ,जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ,सभापति मनीष साहू,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल ,जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक ,मंडी सदस्य विशाखा साहू ,किसान कांग्रेस महामंत्री थानेश्वर तारक , ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू , महामंत्री पप्पू राजपूत ,लव चन्द्राकर ,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर ,सेवाराम साहू ,सन्तोष प्रजापति ,युकां शहर अध्यक्ष उमेश साहू ,बहुरराम साहू,यशवंत कुमार साहू ,मुकेश साहू,तुलसी साहू ,सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।