Kurud के इतिहास में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष के संरक्षण में चल रहा है बेचबो कुरूद, उजड़ता हाट बाज़ार, उजड़ता कुरूद का खेल

कुरुद। कुरूद नगर पंचायत के द्वारा नये बाजार में बने आकर्षक हाट बाज़ार को तोड़ने के लिए आज पुनः सैकड़ों पुलिस फ़ोर्स, राजस्व प्रशासन, नगर पंचायत प्रशासन के अमला के साथ कांग्रेस शासन मे कुरूद (Kurud) के इतिहास में पहली बार आतंक देखने को मिला ! शासन के आदेश का हवाला देकर 32 हितग्राहियों के चबूतरे को तोड़ने आज सुबह से 3 जेसीबी मशीनों के साथ बचे हुए चबूतरे शेड के हिस्से को पुरे दादागिरी से तोड़ दिया गया ! नगर पंचायत कुरुद के पूर्व अध्यक्षो एवं भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं एवं सभी प्रभावित हितग्राहियों के साथ मिलकर शासन प्रशासन के अमलों से संघर्ष करते हुए प्रभावित स्थल को बचाने का प्रयास किये किंतु स्थानीय कांग्रेस शासन के आंतक, नगर अध्यक्ष के द्वारा उजड़ता कुरूद, उजड़ता हाट बाज़ार एवं बेचबो कुरूद के नारे को प्रशासन ने सफल कर दिया ! *

नगर पंचायत कुरुद में कांग्रेस शासित अध्यक्ष दादागिरी के साथ मनमानी पर उतारू है, कांग्रेस शासन के आतंक को कुरूद नगर आज के व्यापार जगत में काला अध्याय हमेशा के लिए दर्ज हो गया ! स्थानिय प्रशासन, राजस्व विभाग के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण सैंकड़ों पुलिस फ़ोर्स के साथ आकर्षक हाट बाज़ार के दो शेड को लोकनिर्माण विभाग के बिना कंडम घोषित किये तोड़ने आये थे, हमारे भाजपा के नेताओं में पूर्व अध्यक्षो, नेता प्रतिपक्ष, पार्षदगणों, पूर्व पार्षदगणों विधायक-सांसद प्रतिनिधि, भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं, प्रभावित फुटकर हितग्राहीगणों ने पुरे जज़्बे के साथ संघर्ष किये, किंतु कांग्रेस शासन के आतंक के सामने उजड़ता हुआ हाट बाज़ार आज कुरूद के व्यापारियो से नगरवासी प्रत्यक्षदर्शियों में शामिल हुए !

इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्षगण निंरजन सिन्हा, रविकान्त चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर, सांसद विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहु, सांसद प्रतिनिधि मुलचंद सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, पूर्व पार्षद सुनिल चन्द्राकर, रामेश्वर ध्रुव, पिंटू चन्द्राकर, पार्षद प्रतिनिधि दौलत ध्रुव, भाजपा नगर भोजराज चन्द्राकर, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों में अनुराग चन्द्राकर, सत्यप्रकाश सिन्हा, भूपेन्द्र सिन्हा, हिमांशु साहु, हनी खत्री, केशव चन्द्राकर, भूपेन्द्र छोटू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं में खुबलाल चन्द्राकर, कोमल साहु, भारत ठाकुर, कमलेश रेड्डी, ललित चन्द्राकर, किशोर यादव, निरंजन सेन, बिसन कंवर, देवेंद्र साहु सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फुटकर व्यापारी संघ के प्रभावित हितग्राहीगण सम्मिलित हुए !

Leave a Comment

Notifications