
मुकेश कश्यप@कुरुद। (Kurud) विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों में लम्बी अनुपस्थिति वाले विद्यार्थियों की सूची विकासखण्ड स्रोत समन्वयक द्वारा मांगी गयी है। जिसमे लम्बी अनुपस्थिति वाले बच्चो के पालकों से सतत सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान की खास बात यह है कि इस अभियान की में न सिर्फ अधिकारी, शिक्षक बल्कि जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिको का भी सहयोग मिल रहा है। नगर पंचायत कुरुद के सभापति मनीष साहू, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक राजेश पाण्डेय,लव चन्द्राकर, संतोष प्रजापति, तथा स्थानीय पार्षद एवं स्थानीय नागरिको के सहयोग से सम्पर्क अभियान चलाया गया जिसमें नगर के अटल आवास,चण्डी पारा,शांति नगर के बच्चे जो विद्यालयों में पंजीकृत तो है लेकिन लंबे समय से विद्यालय नही जा रहे है ऐसे बच्चो के पालकों से चर्चा कर बच्चो को स्कूल भेजे जाने हेतु प्रोत्साहित किया।
पार्षद मनीष साहू द्वारा बताया गया कि विकासखण्ड स्रोत समन्वयक कार्यालय के साथ मिलकर बच्चो को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने सतत रूप से अभियान चलाया जा रहा है, पालकों को समझाया जा रहा है कि बच्चो के लिए शिक्षा कितनी जरूरी है। विकासखण्ड स्रोत समन्वयक राजेश पाण्डेय ने पालकों से अपील की है कि अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजे और उनका भविष्य बनाये। अनुपस्थित बच्चो के पालकों से सम्पर्क हेतु एक पहल किया गया है जिसमे जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगो का सहयोग मिल रहा है। कुरुद नगर सहित भैसबोड, चर्रा आदि जगहों पर यह अभियान अभी चलाया गया है।