बिस्वा भूषण हरिचंदन होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन होंगे। जबकि राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिस्वा भूषण हरिचंदन वर्तमान में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों के राज्यपाल के पद के लिए नई नियुक्तियां भी कीं।

 

Leave a Comment

Notifications