प्राचीन राम मंदिर में 30 मार्च को मनाया जाएगा श्रीराम जन्म उत्सव

कुरूद। कुरूद नगर में स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में गुरुवार 30 मार्च को राम नवमी के शुभ अवसर पर श्रीराम जन्म उत्सव मनाया जावेगा। 270 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में सदियों से श्रीराम जन्म उत्सव मनाए जाने का इतिहास रहा है।
प्राचीन श्री राम मंदिर के महंत अखिलेश वैष्णव ने बताया कि राम नवमी के दिन सुबह 8 बजे से रामायण पाठ होगा वहीं दोपहर 12 बजे राम जन्म व महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण होगा। साथ ही शाम 7 बजे श्रीराम जन्म उत्सव एवम भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। जिसमे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक राम कुमार यादव एवम धीरज शर्मा (बिल्हा) द्वारा सुमधुर भक्ति गीत एवम भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी । राम मंदिर परिवार द्वारा आयोजन हेतु सभी तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Comment

Notifications