मनियारी जलाशय योजना के कार्य के लिए 15.33 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा मंगेली जिले के मनियारी जलाशय के डी-2 शाखा की खपरी वितरक नहर के के बीच शेष सी.सी. लाईनिंग कार्य एवं पुराने पक्के कार्यों का पुनरोद्धार एवं नवीन पक्के कार्यों का निर्माण कार्य के लिए 15 करोड़ 33 लाख 81 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदवे कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई। योजना के पूरा होने से क्षेत्र में कुल 3826 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जायेगी।

कोटरी नदी कार्य के लिए 2.93 करोड़ रूपए की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-मोहला की कोटरी नदी में ढ़ारनी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 93 लाख 92 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में और सिंचाई सुविधा मिलने लगेेगी।

बोरिद सब माईनर एवं परसकोल माईनर कार्य के लिए 2.7 करोड़ रूपए की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-आरंग की महानदी मुख्य नहर के बोरिद सब माईनर एवं परसकोल माईनर के शेष भाग में सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 7 लाख 43 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 533 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Comment

Notifications