
कुरुद। कांग्रेस (Kurud ) शासित नगर पंचायत कुरूद द्वारा नगर में लगातार ग़लत निर्णय लेकर यहाँ के व्यापार और धरोहरों को क्षति पहुँचा रहे हैं और भ्रष्टाचार का नई इबारत गढ़ रहे है, इस ग़लत फ़ैसलों के कारनामे को लेकर दुसरे चरण में कुरूद के व्यवसायियों मे छोटे बड़े समस्त प्रतिष्ठानों में पहुँचकर हमारे कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के फ़ैसलों के विरूद्ध परचा वितरण किये ! “कांग्रेस शासित नगर पं. अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधियों” के दादागिरी को बताने नगरवासियों के लिए जनजागरण अभियान जारी रहेगा !
इस अवसर पर भानु चन्द्राकर नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद, विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल संयोजक कुरूद, भाजपा मंडल महामंत्री प्रभात बैस, सुनील चन्द्राकर पूर्व पार्षद, नगर सह संयोजक भारत भूषण पंचायण, किशोर यादव भाजपा झुग्गी झोपड़ी पदाधिकारी, नगर के बुथ अध्यक्षो में शत्रुघ्न साहु, प्रवीण शुक्ला, भगवती यादव, तामेश गोलु साहु, देवेन्द्र देवांगन, अनूप यादव सम्मिलित हुए।