Kurud : ओबीसी का राष्ट्रीय अधिवेशन 20 नवंबर की तैयारी हेतु प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक

कुरुद। (Kurud) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वह डॉ. अंबेडकर के सहयोगी, भारत व्यापी पिछड़ा वर्ग आंदोलन के सूत्रधार त्यागमूर्ति आर. एल. चंदापुरी के सिद्धांतों व विचारधारा की दूसरी अहिंसक संघर्ष की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से की जाएगी जिसकी घोषणा करते हुए अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं संस्थापक ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बताया कि आगामी 20 नवंबर को त्यागमूर्ति की 99 वीं जयंती के अवसर पर कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम के प्रांगण में संघ व ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में पिछड़े वर्गों का राष्ट्रीय अधिवेशन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री के. जी. बालाकृष्णन करेंगे साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार एवं अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह चंद्रपुरी करेंगे जिसमें देशभर के पिछड़े, अति पिछड़े, वंचितों व शोषितों के संगठनों को एक साथ एक मंच में लाकर उनके संवैधानिक हकों को आबादी के अनुसार दिलाने हेतु आंदोलन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अधिवेशन में 4 सूत्री प्रस्ताव रखे जाएंगे जो देश को एक नई दिशा देगी | इस अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त बुद्धिजीवी, पत्रकार, समाजसेवी, व संघ तथा ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में प्रतिनिधि भाग लेंगे जिसमें छत्तीसगढ़ में पिछड़ी जातियों को मिल रही मात्र 14% आरक्षण की सीमा को 27% तक बढ़ाने का नया रास्ता खुलेगा |
अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने आगे बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन का स्वरूप सर्व वर्गीय होगा जिसमें बतौर विशेष अतिथि विधायक अजय चंद्राकर, विधायक संगीता भैया राम सिन्हा, छ. ग. सरकार में पर्यटन विभाग के उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, सी.एल. गंगवार यूपी, पूर्व मजिस्ट्रेट प्रभाकर ग्वाल, उमेश नंदलाल साहू दिल्ली. अविनाश काकड़े महाराष्ट्र प्रदीप ढोबले मुंबई, अनंत राम साहू पत्रकार, दिग्विजय सिंह कृदत, दीपक कुमार सिन्हा, संतोष कुर्मी असम, नरेश पटेल राजस्थान, शिव नारायण साहू, अशोक साहू, श्रीमती शांति शाह पटना, रेखा दिनेश साहू छत्तीसगढ़, आईआईटियन जितेंद्र पासवान पटना, सम्मिलित होंगे तथा मंच संचालन नोहरलाल साहू एवम चेतन साखरे करेंगे |
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं संस्थापक ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू कोषाध्यक्ष नोहरलाल साहू, राष्ट्रीय प्रचारक टिकेश्वर साहू, प्रदेश महामंत्री चेतन साखरे केंद्रीय कमेटी प्रभारी नारायणलाल, प्रदेश संरक्षक दिग्विजय सिंह कृदत, कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रभारी शैलेंद्र कुमार सह प्रभारी लूकेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा जैन एसएल साहू संभाग अध्यक्ष कीरत राम कुल्हारे, पारसनाथ जिला प्रभारी चोवा राम, प्रभु दयाल, बसंत साहू श्यामसुंदर साहू जिला संगठन प्रभारी भीखम साहू दिग्विजय सिंह कृदत्त, नारायण लाल साहू, अशोक साहू, शैलेंद्र साहू, टिकेश्वर साहू, नोहर लाल ब्लॉक प्रभारी दुर्गा साहू नीरज कुमार आशीष कुमार निरंजन साहू प्रदेश प्रवक्ता टिकेंद्र कुमार, तामेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में प्रदेश कार्यसमिति के लोग उपस्थित रहे |

Leave a Comment

Notifications