
मुकेश कश्यप@कुरुद। कुरुद (Kurud ) कांग्रेसियों ने किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास के नगर आगमन पर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। तदुपरांत व सांधा चौक से कारगिल चौक तक पदयात्रा निकाली गई। जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुते राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान, लक्ष्मीकांता साहू ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश का किसान खुशहाल है,हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रयास से सरकार किसानों के लिए हित के हर तरह का प्रयास कर रही है। साथ ही विभिन्न योजनाओं से सभी वर्ग का हित हो रहा है।
मुख्य वक्ता रामबिलास जी ने कहा कि विगत 3 वर्ष से भूपेश सरकार कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति व परम्परा को आगे बढ़ाने के लिये हर तरह का प्रयास किया है।निश्चित ही हमारी सरकार आने वाले वर्षों में विकास के इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक नया मुकाम हासिल करेगी।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष शारदा साहू ,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार ,मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ,जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर , जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव ,भखारा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कोसरे ,जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू,मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, चन्द्रहास साहू, तोषण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।