Kurud : वृहद लोक अदालत में लम्बित प्रकरणों का निराकरण

मुकेश कश्यप @ कुरुद। (Kurud ) व्यवहार न्यायालय कुरुद में आयोजित नेशनल लोक अदालत में आपसी वाद-विवाद , घरेलू हिंसा ,जमीन सम्बधी विवाद सहित विभिन्न लम्बित मामलों का निराकरण आपसी राजीनामा के तहत हुआ।इस दौरान कुल 313 प्रकरणों का निराकरण न्यायाधीश जनक कुमार हिड़के एवं सदस्यों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर न्यायालयीन कर्मचारी जितेंद्र केंवट ,सागर सोनी ,वंदना देवांगन ,पूर्णिमा पैकरा ,यशवंत साहू ,महेंद्र साहू ,रामप्रसाद सोरी ,लिखन साहू ,पुलिस आरक्षक अशोक ध्रुव व अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Notifications