
मुकेश कश्यप@कुरुद। (Kurud ) कुरुद कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के रायपुर प्रवास के दौरान कुरुद साँधा में आगमन पर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।तदुपरांत श्री मरकाम ने कार्यकर्ताओं के साथ सौजन्य भेंट की।
इस दौरान श्री मरकाम ने कहा कि आज प्रदेश का किसान खुशहाल है,हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से सरकार किसानों के लिए हित के हर तरह का प्रयास कर रही है। साथ ही विभिन्न योजनाओं से सभी वर्ग का हित हो रहा है।निश्चित ही हमारी सरकार आने वाले वर्षों में विकास के इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक नया मुकाम हासिल करेगी।
इस दौरान लक्ष्मीकांता साहू,मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू,जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ,मगरलोड जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू,कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,भखारा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कोसरे,उपाध्यक्ष होमेन्द्र साहू,मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू,महामंत्री पप्पू राजपूत ,जिला युकां अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।