Kurud कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की जयंती पर किया नमन

कुरुद। शनिवार को कांग्रेस भवन कुरुद (Kurud ) में कांग्रेसियों ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया गया।तदुपरांत मातृ शक्तियों का शाल-श्रीफल देते हुए उनका सम्मान किया गया। जिनमें दुलेश्वरी साहू,शांति बाई,चम्पा चन्द्राकर,सुशीला ,जित्तो बाई,सोहद्रा बाई,रामहीन साहू,चन्द्रिका साहू,भगवती बाई आदि माताएं शामिल हुई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान , वरिष्ठ कांग्रेसी रवि शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय ,किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री थानेश्वर तारक, मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप सहित सहित कांग्रेसजनों ने स्व.इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया । कांग्रेसियों ने कहा कि स्व. इंदिरा जी भारत की महान विभूतियों में से एक है। उनका समृद्ध और ताकतवर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।आज हम सभी को उनके आदर्शो से प्रेरणा लेनी चाहिए। इंदिरा गांधी देश की नेता ही नहीं, बल्कि विश्व की महान नेता थीं। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू ,पूर्व जनपद सदस्य मिलनतिन साहू ,पार्षद उत्तम साहू, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल ,युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ,ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेन्द्र जोशी , कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, महामंत्री कृष्णकुमार साहू, पप्पू राजपूत, लव चन्द्राकर, प्रदीप साहू,कन्या शाला प्रबन्धन समिति अध्यक्ष अशोक साहू,तुलसी साहू,आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Notifications