
मुकेश कश्यप @ कुरुद। नगर में आज धूमधाम के साथ रंगों का महापर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी आमजन आपस में रंग-गुलाल लगाकर एक दुसरे को पर्व की खुशियां बांटी।वहीं नगाड़ो की गूंज में फाग गीतों से लोग सराबोर थिरकने लगे।
सर्वविदित है कि रंगों का महापर्व होली प्रेम ,समरसता व भाईचारे को मजबूत करने का महापर्व है।
होली बंधन, मित्रता, एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का पर्व है। रंगों के इस उत्सव हमें हर वर्ग खुशियों से सराबोर होकर कभी न टूटने वाले विश्वास आपसी सहिष्णुता को बनाये रखना सिखाता है।कहा गया है कि प्रेम व्यवहार ही जीवन का सबसे बड़ा रंग है जो हम सबको समरसता के रंग में जोड़ता है।