
कुरुद @ मुकेश कश्यप। रविवार को रंगपंचमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की परम्परा का निर्वहन करते हुए नगर के प्राचीन राम मंदिर में बसन्त उत्सव का आयोजन रखा गया है।इस पुनीत बेला में पारम्परिक नंगाड़े की थाप पर फाग गीत गाते हुए फूलों की होली के साथ रंगों के उत्सव की खुशियां बिखेरी जाएंगी।
मिली जानकारी अनुसार हर साल की परंपरा के तहत इस पावन धाम में रँगपचमी पर बसंत उत्सव मनाया जाता रहा है। जहां नगर के धर्म एवं कलाप्रेमी एकत्र होकर भगवान श्रीराम चन्द्रजी का आर्शीवाद लेकर उनके चरणों मे श्रद्गासुमन अर्पित कर फाग गीत गाते हुए होली के उत्सव की खुशियां बिखेरते है।पूरे नगर में होली के बाद रँगपचमी पर मनाए जाने वाले इस उत्सव की एक अलग पहचान है।जिसका आनंद देखते ही बनता है।यह प्रभु श्रीराम चन्द्र जी के साथ अवध के फूलों की होली का आनंद है।